खेल

टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ बने दुनिया के नंबर-1 कप्तान

Suryakumar Yadav T20Is Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के साथ भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। वह रोहित शर्मा को पछाड़ सबसे ज्‍यादा जीत प्रतिशत के साथ टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं।

टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। ये भारत की लगातार दूसरी खिताबी जीत है, अब तक कोई टीम लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप टाइटल नहीं जीत सकी है। इसके साथ ही भारत अब तीन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सबसे ज्‍यादा बार ये उपलब्धि हासिल करने वाला देश बन गया है। खुद कप्‍तान सूर्या ने भी इस जीत के साथ इतिहास रचा है, अब वह रोहित शर्मा को पछाड़कर दुनिया के नंबर-1 कप्तान बन गए हैं।

T20i क्रिकेट में सबसे अच्छे जीत प्रतिशत वाले कप्तान (फुल मेंबर टीमें)

सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अच्‍छे जीत प्रतिशत वाले कप्‍तान बन गए हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत 52 में से 42 मैच जीता है तो सिर्फ 8 गंवाए हैं, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इस तरह कप्‍तान सूर्या का जीत प्रतिशत सबसे ज्‍यादा 80.77 पहुंच गया है। उन्‍होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ा है, जिनका जीत प्रतिशत 80.65 था। इसके बाद तीसरे नंबर पर सरफराज अहमद हैं, जिनका 78.38 जीत प्रतिशत था। चौथे नंबर पर 66.67 जीत प्रतिशत के साथ मिचेल मार्श और पांचवें नंबर पर 66.67 जीत प्रतिशत के साथ ग्रीम स्मिथ हैं।

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड फाइनल में ये रिकॉर्ड भी बने

T20 WC में किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा जीत का अंतर

107 रन – वेस्‍टइंडीज बनाम जिम्‍बाब्‍वे, मुंबई WS, 2026
104 रन – साउथ अफ्रीका बनाम बांग्‍लादेश, सिडनी, 2022
104 रन – वेस्‍टइंडीज बनाम अफगानिस्‍तान, ग्रोस आइलेट, 2024
96 रन – भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
90 रन – भारत बनाम इंग्‍लैंड, कोलंबो, 2012

संबंधित खबरें

नोट: 96 रन T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा जीत का अंतर भी है, इससे पहले दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 93 रन का अंतर था।

पुरुषों के T20 WC नॉकआउट में सबसे ज़्यादा मैच-एग्रीगेट

499 – भारत बनाम इंग्‍लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
414 – भारत बनाम न्‍यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फ़ाइनल
388 – ऑस्‍ट्रेलिया बनाम पाकिस्‍तान, ग्रोस आइलेट, 2010 सेमीफाइनल
388 – भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, मुंबई, 2016 सेमीफाइनल

T20 WC में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए भारतीय खिलाड़ी

2014: विराट कोहली
2016: विराट कोहली
2024: जसप्रीत बुमराह
2026: संजू सैमसन

कई T20 WC फ़ाइनल हारने वाली टीमें

2 – पाकिस्तान (2007, 2022)
2 – श्रीलंका (2009, 2012)
2 – न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)

अगली खबर

T20 वर्ल्डकप 2026 में गेंदबाजों के लिए ‘काल’ बने ये बल्लेबाज, टॉप 10 में 3 भारतीय शामिल

Most Runs in T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता। जानिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट।

2 min read

Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Mar 08, 2026

Ishan Kishan and sanju samson

ईशान किशन और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Most Runs in T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यही नहीं, यह भी पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया हो। इसके अलावा पहली बार ऐसा भी हुआ है जब किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया हो।

260 रन के करीब पहुंची कई टीमें

आपको बता दें कि 2024 में भी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने और कई हाई-स्कोरिंग पारियां देखने को मिलीं, लेकिन 2007 में श्रीलंका द्वारा बनाया गया 260 रन का रिकॉर्ड नहीं टूट सका। हालांकि कई टीम इस रिकॉर्ड के काफी करीब जरूर पहुंचीं।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार से हुई बड़ी चूक, नहीं तो भारत पार कर लेता 270 का आंकड़ा, टॉप 3 ने कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश

Ishan Kishan

इस दौरान कई बल्लेबाजों ने भी जमकर रन बनाए। आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन रहे। सबसे पहले नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम है। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के टिम शेफर्ट रहे, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 54 की औसत से 324 रन बनाए।

सैमसन ने खूब मचाया गदर

तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। सैमसन को इस टूर्नामेंट में सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने 80.25 की औसत से 321 रन बनाए। संजू सैमसन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने कुल 24 छक्के लगाए। चौथे स्थान पर ईशान किशन रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 35.5 की औसत से 317 रन बनाए। न्यूजीलैंड के फिन एलन 5वें स्थान पर रहे, जिन्होंने 298 रन बनाए। इसके बाद जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट 292 रन के साथ छठे स्थान पर रहे।

संबंधित खबरें

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम 292 रन के साथ सातवें स्थान पर रहे। इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 286 रन बनाए और वह आठवें स्थान पर रहे। वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर 280 रन के साथ 9वें स्थान पर रहे। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 242 रन के साथ दसवें स्थान पर रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button