ताजा खबरराजनीति

फर्रुखाबाद सदर में उभरता जननेता: आशीष मिश्रा ‘भइयन मिश्रा’ बनते जा रहे जनता की पहली पसंद

  1. फर्रुखाबाद – SWN NEWS
    जनपद की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभर रहा है—आशीष मिश्रा उर्फ ‘भइयन मिश्रा’। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने के कारण वे आम जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।
    भइयन मिश्रा ने बीते समय में कई ऐसे मुद्दों को उठाया है, जो सीधे तौर पर जनता के जीवन से जुड़े हैं। खासकर महंगी होती शिक्षा के खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज उठाई और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने की मांग करते हुए प्रशासन तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाई।
    इसके अलावा, स्मार्ट मीटर के विरोध में भी भइयन मिश्रा ने जनता का खुलकर साथ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त जानकारी और सहमति के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर जनता की समस्याओं को उठाया और आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
    सिर्फ विरोध ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद, जनसमस्याओं का समाधान और प्रशासन तक आवाज पहुंचाने में उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि भइयन मिश्रा “जमीनी नेता” के रूप में उभर रहे हैं, जो सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि हर समय जनता के बीच मौजूद रहते हैं।
    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर इसी तरह उनकी सक्रियता और जनसंपर्क बना रहा, तो आने वाले समय में वे फर्रुखाबाद सदर की राजनीति में एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button